स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 19 Sep 2025 9:41 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने स्मैक की बिक्री की सूचना पर थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित ललित बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उनके पास से 90 पुड़िया स्मैक, दो लाख रुपया नकद सहित 10 बंडल कागज रैपर व एक बंडल पालिथीन बरामद किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने स्मैक की बिक्री की सूचना पर थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित ललित बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उनके पास से 90 पुड़िया स्मैक, दो लाख रुपया नकद सहित 10 बंडल कागज रैपर व एक बंडल पालिथीन बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में जीरादेई थाना क्षेत्र के नंदपाली निवासी रंजन कुमार यादव, बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा निवासी अंकित कुमार, शैलेंद्र कुमार, राज कुमार व बड़हरिया निवासी अमर सोनी शामिल हैं. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित ललित बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित स्मैक की बिक्री की जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पिंटु कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक अख्तर अली, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र राय तथा पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई. जहां से रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर स्थित एक मकान सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गई.जहां से अन्य चार को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से नशीला पदार्थ व नगद बरामद किया गया. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 678/25 दर्ज किया गया. गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस- इधर इस गिरफ्तारी के बाद गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में अन्य भी तस्कर शामिल हैं. जहां गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है और उन लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन