पत्थरबाजी में 70 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Sep 2025 9:14 PM

विज्ञापन

जीबी नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर बाजार पर महावीरी आखड़ा जुलूस पर पत्थरबाजी कर शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 70 नामजद और अज्ञात 200 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर बाजार पर महावीरी आखड़ा जुलूस पर पत्थरबाजी कर शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 70 नामजद और अज्ञात 200 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.इस मामले में हिरासत में लिये गये बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसडी गांव के मासूम राजा, मोहम्मद सुल्तान अंसारी फखरुदीनपुर गांव के अब्दुल रउफ, मोहम्मद महताब, मोहम्मद मुराद, मोहम्मद अब्दुल फहद, मोहम्मद सहिदुल हक और अरबाज अली को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. बतादें कि शनिवार की देर संध्या पिपरा नारायण गाँव से हरदोबारा बाजार पर महावीरी अआड़ा मेला में जुलूस जा रही थी जैसे ही जुलूस फखरूदीनपुर बाजार पर पहुंची की जुलूस पर पत्थरबाजी होने लगी जिससे जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस को भी पत्थरबाजी में काफी मशक्कत करते हुए बल का प्रयोग कर लोगो को शांत करवाया. घटना की सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, वही इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है. थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आलोक में प्राथमिकी करते हुए हिरासत में लिए गए आठ को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. वही उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है वही अज्ञात असामाजिक तत्व के लोगो के पहचान करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन