दो बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 Nov 2025 7:37 PM

विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में मतदान के दौरान महिला के दो बार वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला ने खुद यूट्यूब चैनल पर बाइट देकर यह बात स्वीकार की थी. वायरल वीडियो रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में छह नवंबर के मतदान के दिन का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनगंज (सीवान). हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में मतदान के दौरान महिला के दो बार वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला ने खुद यूट्यूब चैनल पर बाइट देकर यह बात स्वीकार की थी. वायरल वीडियो रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में छह नवंबर के मतदान के दिन का बताया जा रहा है. वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि उसने दो बार वोट डाला. मामला सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच के आदेश दिये और संबंधित महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन को लेकर वायरल वीडियो के अनुसार मतदान केंद्र संख्या 54 पर हथौड़ा निवासी तबस्सुम खातून के दो बार वोट डालने का मामला सामने में आने के बाद हुसैनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन