महागठबंधन की सरकार में हर परिवार को मिलेगी 28 लाख की सहायता

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 14 Sep 2025 8:32 PM

विज्ञापन

विवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घर-घर अधिकार योजना से सूबे के हर घर में खुशहाली आयेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद इस योजना के तहत सालाना 28 लाख रूपये की सहायता हर परिवार को मिलेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घर-घर अधिकार योजना से सूबे के हर घर में खुशहाली आयेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद इस योजना के तहत सालाना 28 लाख रूपये की सहायता हर परिवार को मिलेगी. जिसमें 2 लाख रूपये उद्योग के लिए गरीब परिवारों को मिलेगा. 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा. जिससे निजी एवं सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे. माई-बहिन मान योजना के तहत 25 सौ रूपये हर जरूरत मंद महिला को प्राप्त होगा. विधवा, दिव्यांग जन एवं वृद्ध पेंशन 15 सौ प्राप्त होगा और प्रतिवर्ष 200 रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं बताया कि फ्री टेबलेट योजना के तहत सभी 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को टेबलेट मिलेगा. 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस योजना का फॉर्म एवं 28 लाख रूपये का चेक बुक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवा रहे हैं. पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. कर्नाटक, तेलंगाना एवं हिमाचल प्रदेश में इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी मिल रहा था. वहीं भगवानपुर हाट प्रखंड ब्रह्मस्थान गांव के कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास ऊर्फ नन्हे खान के असामयिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि प्रकट किया गया. संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश सिंह बच्चू, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह, शशि कुमार गुप्ता, सेराज आलम एवं शाहबाज अख्तर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन