यू-डायस पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण आंकड़ों में होगा सुधार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Apr 2025 9:29 PM
सरकारी व निजी विद्यालयों के यु-डायस पोर्टल पर डाले गए त्रुटिपूर्ण आंकड़ा में सुधार करना होगा.जिससे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लागू करने में किसी तरह की समस्या नही हो. इसका शिक्षा विभाग निगरानी करेगा.
प्रतिनिधि ,सीवान. सरकारी व निजी विद्यालयों के यु-डायस पोर्टल पर डाले गए त्रुटिपूर्ण आंकड़ा में सुधार करना होगा.जिससे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लागू करने में किसी तरह की समस्या नही हो. इसका शिक्षा विभाग निगरानी करेगा. इसके लिए अनिवार्य रूप से स्कूलों में शिक्षकों की संख्या,उपलब्ध संसाधन, छात्रों की संख्या, नामांकन, एकल नामांकन वाले स्कूलों की संख्या, छात्रों का दोहरा नामांकन, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, इंटरनेट की सुविधा, आधारभूत सुविधा, आइसीटी लैब, रैंप आदि की विशेष सुविधाओं का ब्योरा यू डायस प्लस पोर्टल पर अपडेट करना होगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने डीइओ व डीपीओ एसएसए को निर्देश दिया है. शिक्षा सचिव ने यू डायस प्लस पोर्टल और इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर नियमित रूप से स्कूलों को अपने यहां उपलब्ध सुविधाओं का डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों में त्रुटिपूर्ण डाटा अपडेट रहने के कारण अधिकारी,कर्मियों और राज्य मुख्यालय को छात्रों के लिए योजनाओं के संचालन में काफी समस्या होती है.यू डायस प्लस पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण आंकड़े उपलब्ध रहने के कारण सरकारी योजनाओं के संचालन में काफी समस्या होती है. ऐसे में यू डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारते हुए सही आंकड़ा उपलब्ध करना जरूरी है.डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्रुटियों के निराकरण के लिए सभी बीईओ को निर्देश दे दिया गया है. बीइओ को स्कूलों की निगरानी और यू डायस प्लस और इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर स्कूलों की वास्तविक स्थिति का आंकड़ा भरने का निर्देश दिया गया है. साथ ही स्कूलों में पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेसन स्टेटस को भी अपडेट करने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










