ePaper

बारिश के बाद 102 गांवों में बिजली बाधित

Updated at : 31 Oct 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के बाद 102 गांवों में बिजली बाधित

प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की शाम धीमी हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति लगभग बीस घंटे से अधिक पूर्णतः प्रभावित रही. बाद में थोड़ी देर बिजली आपूर्ति रही, तो बारिश ने फिर सिस्टम को बिगाड़ दिया. गांवों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होती रही

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की शाम धीमी हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति लगभग बीस घंटे से अधिक पूर्णतः प्रभावित रही. बाद में थोड़ी देर बिजली आपूर्ति रही, तो बारिश ने फिर सिस्टम को बिगाड़ दिया. गांवों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होती रही. गुरुवार रात से शुक्रवार की दोपहर तक नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूर्णतः बाधित रही. खास कर गुठनी, हनुमानगंज, योगियाड़ीह, बलुआ, ग्यासपुर, मैरीटार, तिरबलुआ, भरौली, सेलोर, बरपलिया, जतौर, देवरिया, सोनहुला, सोहगरा गांव में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. कई दिनों से मैरीटार फीडर में बिजली आपूर्ति का सिस्टम ठीक नहीं है. कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत करते हैं, समय रहते सुनवाई नहीं होती है. ग्रामीणों का आरोप है की थोड़ी सी आंधी, पानी, बारिश, तेज हवा में बिजली कटौती घंटों बाधित रहता है. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बिजली कंपनी के कर्मियों और अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिलता है. सुनील ठाकुर, हरिश चंद्र जयसवाल, महंत उपाध्याय, अवधेश यादव, उदय प्रताप सिंह, राजेश सहानी, सपना देवी, सोनल देवी का कहना है कि बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित प्रखंड में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मात्र चार से छह घंटे ही मिल पा रही है. लोगों की माने तो विगत एक सप्ताह से अधिक से इस तरह की कटौती बिजली कंपनी द्वारा लगातार किया जा रहा है. उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया. जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार का कहना है की रघुनाथपुर से दरौली मेन लाइन में कुछ तकनीकी खराबी आने से बिजली सप्लाई बाधित रहती है. जैसे ही तकनीकी खराबी ठीक हो जाता है. बिजली सप्लाई को भी चालू कर दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन