दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Feb 2026 8:52 PM
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध सतराज प्रसाद की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई.
प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध सतराज प्रसाद की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सतराज प्रसाद के घर की गाय की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. गाय के इलाज के लिए दवा लाने के लिए वे सोमवार की देर शाम अमलोरी गांव के समीप सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतराज प्रसाद उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. घटना को देख आसपास के बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया. तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के क्रम में मंगलवार को उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया . वाहन की पहचान के लिए खंगाली जा रही हैं सीसीटीवी फुटेज बताया जाता हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके. वही परिजन अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. बोले थानाध्यक्ष- अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है. मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उपेंद्र कुमार सिंह,थानाध्यक्ष ,मुफस्सिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










