सीवान में लायंस क्लब सदस्यों का सम्मान समारोह, सामाजिक सेवा पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की तस्वीर
Siwan News : सीवान में लायंस क्लब का संगठनात्मक विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Siwan News (पंकज कुमार) : लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर एवं लायंस क्लब ऑफ सीवान शाहीन की संयुक्त गेट-टुगेदर पार्टी शहर के एक होटल में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई. कार्यक्रम में दोनों क्लबों के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही.इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं, जो सदस्य किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उन्हें आगामी कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई.कार्यक्रम के दौरान सेवा, मित्रता और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्यों का सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.
लायंस क्लब ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा
इसी क्रम में लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर के सत्र 2026-27 के लिए पीएसटी एवं गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से लायन मोहम्मद सादिक़ को पुनः क्लब का अध्यक्ष चुना गया.वहीं लायन बशीर आलम को सचिव तथा तहसीन किबरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अतिरिक्त तीन निदेशकों सहित कुल 17 सदस्यों को गवर्निंग बॉडी में शामिल किया गया.
Also Read : सीवान हत्याकांड: 8 नामजद समेत 18 पर केस, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










