बिहार की सभी सीटों पर गौ भक्त उतारेंगे प्रत्याशी: शंकराचार्य

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Oct 2025 9:17 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के साथ-साथ संत समाज भी सक्रिय हो गया है. जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को गौ मतदाता संकल्प यात्रा के तहत सीवान पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के साथ-साथ संत समाज भी सक्रिय हो गया है. जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को गौ मतदाता संकल्प यात्रा के तहत सीवान पहुंचे. शहर में लोगों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि वे राज्य की सभी 243 सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे. उनका कहना है कि यह कदम गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए उठाया गया है. इसी के साथ बिहार में सनातनी राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया है. शंकराचार्य ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालकर इस अभियान की शुरुआत की, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह समाज और संस्कृति की आधारशिला है. उन्होंने सनातनी हिंदुओं से अपील की कि वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि सभी प्रत्याशी निर्दलीय होंगे और वे स्वयं पूरे बिहार में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे. राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार ने बताया कि यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ.भक्तों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया और चुनाव में सक्रिय भागीदारी का वादा किया. शंकराचार्य का कहना है कि उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन