सीवान: हसनपुरा सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनीं डॉ. प्रिया दास, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करना प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
एमवाईसी बनने के बाद गुलदस्ता देकर सम्मानित करते डॉ व अन्य  | Prabhat Khabar Network

एमवाईसी बनने के बाद गुलदस्ता देकर सम्मानित करते डॉ व अन्य

हसनपुरा के गुरुजवा जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. प्रिया दास ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉ. प्रिया दास को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. उन्होंने पदभार ग्रहण कर स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी संभाल ली है. इससे पूर्व इस पद पर डॉ. मनोज कुमार कार्यरत थे.

स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन प्राथमिकता

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रिया दास ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया.

स्वास्थ्यकर्मियों ने किया स्वागत

डॉ. प्रिया दास के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व संभालने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

मौके पर डॉ. नफीस अहमद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. एहसानुल हक, डॉ. जाहिद अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन