डीएम ने किया इवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Jul 2025 10:03 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को बटना दबाकर इवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी बैलेट यूनिट का बटन दबाकर डमी वोट डाला और वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया.

विज्ञापन

सीवान. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को बटना दबाकर इवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी बैलेट यूनिट का बटन दबाकर डमी वोट डाला और वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया. डीएम ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इवीएम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मतदाताओं को इवीएम और वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी देना है. इससे मतदाताओं के बीच पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी. साथ ही केंद्र पर मतदाताओं को इवीएम के प्रयोग की भौतिक और डिजिटल जानकारी भी दी जाएगी. डीएम ने बताया कि प्रदर्शन केंद्र हर कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. जहां आयोग के गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. बताया कि वोटर ट्रेनिंग और अवेयरनेस के लिए अलग मशीनों का प्रयोग होगा. इसके लिए बीयू, सीयू और वीवी पैट की पर्याप्त संख्या को चिह्नित कर आयोग के ईएमएस-0.2 पोर्टल पर मार्क किया गया है. इसकी सूची राजनीतिक दलों को भी दी गई है. इन मशीनों पर डमी बैलेट पेपर, चुनाव चिह्न और ट्रेनिंग स्टिकर लगाए गए हैं. इनका उपयोग केवल प्रदर्शन, जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए होगा. केंद्र पर तैनात कर्मियों को इवीएम की हैंडलिंग, संचालन और मूवमेंट से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई है. माक वोटिंग के दौरान आगंतुकों के हस्ताक्षर पंजी में दर्ज किए जाएंगे. हर दिन डाले गए कुल मतों की गिनती, फोटो आदि की रिपोर्ट संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से आयोग को भेजी जाएगी. वहीं वीवी पैट की पर्चियों को विनष्ट किया जाएगा. जिलाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केंद्र पर आकर ईवीएम की प्रक्रिया को समझें और जानकारी बढ़ाएं. इस मौके पर अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, इवीएम नोडल पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन