मतदान को लेकर जिले की सीमा सील
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 05 Nov 2025 9:02 PM
विधानसभा के मतदान लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मतदान को लेकर प्रशासन ने अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने के आदेश जारी किए हैं. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सीवान सदर ने जारी पत्र (संख्या–1758 में सभी अंचल अधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें.
सीवान/ गुठनी: विधानसभा के मतदान लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मतदान को लेकर प्रशासन ने अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने के आदेश जारी किए हैं. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सीवान सदर ने जारी पत्र (संख्या–1758 में सभी अंचल अधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें. पत्र में कहा गया है कि 06 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा. इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले की सभी अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी. एसडीओ ने कहा है कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी. नदी घाटों पर नौकाओं की आवाजाही पर भी रोक रहेगी ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके. सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार गश्त करें और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि सीमाएं सील करने की कार्रवाई पूरी कर प्रतिवेदन जल्द से जल्द अनुमंडल कार्यालय को भेजें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










