दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:08 PM

विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के दूधी टोला गांव में मंगलवार की रात्रि लगभग 8:15 बजे बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 23 वर्षीय दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक मुन्ना यादव महाराजगंज थाने के दूधी टोला निवासी शंकर यादव का पुत्र था.

विज्ञापन

सीवान. महाराजगंज थाना क्षेत्र के दूधी टोला गांव में मंगलवार की रात्रि लगभग 8:15 बजे बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 23 वर्षीय दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक मुन्ना यादव महाराजगंज थाने के दूधी टोला निवासी शंकर यादव का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि लगभग 8:15 बजे मुन्ना यादव गांव ही के अपनी गुमटीनुमा दुकान में बैठा था, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये तथा गोली मार दी. घायल युवक को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में गया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच में जुट गयी है. गांजा व शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जीरादेई. थाना क्षेत्र के जीरादेई से स्थानीय पुलिस ने दो गांजा व शराब तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्कर जीरादेई के जितेंद्र राम व विनीत कुमार सिंह है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो तस्कर गांजा व शराब की खेप लेकर जा रहे है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को 400 ग्राम गांजा व चार लीटर यूपी निर्मित शराब तथा एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन