मौनिया बाबा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

अनुमंडल मुख्यालय के उमाशंकर सिंह चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल महाराजगंज में मंगलवार को मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर कला सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मौनिया बाबा राजकीय महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, डीएम आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,नगर अध्यक्ष शारदा देवी, एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, ई.सुगेंद्र कुमार सिंह,प्रो.अभय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
प्रतिनिधि,महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के उमाशंकर सिंह चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल महाराजगंज में मंगलवार को मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर कला सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मौनिया बाबा राजकीय महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, डीएम आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,नगर अध्यक्ष शारदा देवी, एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, ई.सुगेंद्र कुमार सिंह,प्रो.अभय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को सरकारी मान्यता मिल गई है.102 वर्ष के बाद इसे सरकारी मेला का दर्जा मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है.सांसद ने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकार पहुंचे हैं.उन्होने ने कहा कि मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला प्राचीन व ऐतिहासिक है.इसके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि उत्तर बिहार का सुप्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा महावीर झंडा मेला के लिए यह उपलब्धि काबिले तारीफ है.समारोह को जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम प्रमोद कुमार राम,जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह आदि ने संबोधित किया.इस मौके पर एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन डीसीएलआर अमन आन्नद, रिचा वार्ता, हरिश्चंद्र,सिंह जितेंद्र पासवान,मेला प्रबंधन समिति के सचिव इ अशोक कुमार गुप्ता, मोहन कुमार पद्माकर हरिशंकर आशीष, संजय सिंह राजपूत, त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. कला सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीतों से दर्शकों को सराबोर कर दिया. गायक स्वाती मिश्रा ने ””जग में माई बिना केहु सहाई न होई, केहु केतनो दुलारी होई माई न होई.”” प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.गायक विपिन मिश्रा ने ””निमिया के डार मईया.”” प्रस्तुत कर सभी को भक्तिरस में डूबो दिया. सरकारी योजनाओं के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सूचना स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें कृषि विभाग,जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला संस्कृति और निर्वाचन विभाग प्रमुख रहे. इन स्टॉल पर आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




