सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में रविवार की दोपहर सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट और पत्थर चला. जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में जमील अहमद उर्फ नन्हे , मोहम्मद किताबुद्दीन, अफजल हुसैन ,मोहम्मद बाबूदिन, मोहम्मद अबुद्दीन और शकील अहमद ,अली हुसैन, शाहरुख, आमिर खान ,सोहेल, वसीम, हजरत खातून नजमा और सकीना शामिल है.
प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में रविवार की दोपहर सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट और पत्थर चला. जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में जमील अहमद उर्फ नन्हे , मोहम्मद किताबुद्दीन, अफजल हुसैन ,मोहम्मद बाबूदिन, मोहम्मद अबुद्दीन और शकील अहमद ,अली हुसैन, शाहरुख, आमिर खान ,सोहेल, वसीम, हजरत खातून नजमा और सकीना शामिल है. घटना के संबंध में एक पक्ष ने बताया कि महोद्दीपुर में बहुत बड़ा कब्रिस्तान है. जिसके बीचों बीच सड़क निर्माण किया जा रहा है. वही इस कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए पहले आदेश हो चुका है. अतिक्रमण होने के कारण घेराबंदी नहीं हो पाई थी जो मामला सीओ सदर और स्थानीय थाना में है. जहां सदर सीओ ने 20 तारीख तक रुकने को कहा था. लेकिन दूसरे पक्ष के लोग रविवार सड़क का निर्माण करवाने लगे. जिसका हमलोगों ने विरोध किया और उन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने लगा. इसके बाद पत्थरबाजी की जिसमें हम सभी लोग घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष कहना है कि सड़क बहुत पुरानी है. जहां हम लोगों को पीसीसी करवाना था. जिसको लेकर हम दोनों पक्षों में बैठक हुई. बैठक में निर्णय हुआ कि सड़क बनाई जाये. रविवार के दोपहर की पीसीसी करने के लिए सोलिंग का निर्माण किया जा रहा था तभी तकरीबन 50-60 की संख्या में लोग आए और अचानक मारपीट करना शुरू कर दिए. जहां जमकर पत्थरबाजी की. जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए .स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है .वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस नहीं है गंभीर घायलों ने बताया कि मुफस्सिल पुलिस किसी बड़ी घटना के इंतजार कर रही है .हम लोगों ने कई बार थाना में जाकर इसकी गुहार लगाई. हालांकि स्थानीय थानाध्यक्ष इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. जब भी हम लोगों जा रहे हैं तो उनका कहना होता है कि मामला शांत हो जाएगा. सदर अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष इधर मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग बाहर निकले और आपस में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद पूरे सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जिसके बाद सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और नगर थाना के पुलिस ने मामले को शांत कराया और सभी को सदर अस्पताल से बाहर हटाया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है. प्राथमिक दर्ज कर सभी को जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




