व्यवसायियों ने दुकान बंद कर किया प्रदर्शन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Oct 2025 9:09 PM

विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफ़राद मोड़ पर बुधवार की देर रात जेनरल स्टोर दुकानदार से 20 हजार रुपए कि लूट और विरोध करने पर चाकू मार कर घायल कर देने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी कि मांग को लेकर व्यवसायियों ने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफ़राद मोड़ पर बुधवार की देर रात जेनरल स्टोर दुकानदार से 20 हजार रुपए कि लूट और विरोध करने पर चाकू मार कर घायल कर देने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी कि मांग को लेकर व्यवसायियों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे व्यवसायी सोनू कुमार शर्मा, मनोहर कुमार शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, अनिल भारती, ब्रजेश प्रसाद, जय गोविंद सिंह, रमाशंकर सिंह, शिव कुमार प्रसाद समेत दर्जनों व्यवसायियों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही व्यवसायियों की सुरक्षा की भी मांग की. व्यवसायियों का कहना है कि अफ़राद मोड़ पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यवसायी सरैया गांव निवासी जेनरल स्टोर दुकानदार मुन्ना सिंह बुधवार की देर रात अपनी दुकान बंद करके घर सरैया जा रहे था. इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में हथियार से लैश बदमाशों ने छिनतई के उद्देश्य से घेर लिया और पिस्टल तान दिया. इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी मुन्ना सिंह से लूटपाट करने लगे. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को कई जगहों पर चाकू गोद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.इस बीच बदमाशों ने व्यवसायी से 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गये.हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना महाराजगंज पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को स्थानीय लोगों कि सहायता से महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की गंभीर स्थिति के मद्देनजर सीवान सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना आइजीएमएस रेफर कर दिया गया. बरहाल घायल व्यवसायी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है. शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन