ePaper

बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आज

Updated at : 12 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आज

बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को 26 केंद्रों पर बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार द्वारा डॉ आंबेडकर भवन के समीक्षा भवन में सभी केंद्र अधीक्षक एवं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग की गयी.

विज्ञापन

सीवान. बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को 26 केंद्रों पर बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार द्वारा डॉ आंबेडकर भवन के समीक्षा भवन में सभी केंद्र अधीक्षक एवं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग की गयी. जहां परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी. परीक्षार्थियों का कक्ष में प्रवेश एक घंटा पूर्व यानी 11 बजे के बाद बंद हो जायेगा. परीक्षार्थियों की कुल संख्या 14916 है. वहीं परीक्षा केंद्रों को जोन में विभक्त कर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल-सह-जोनल दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं सुबह 09:30 बजे से परीक्षार्थियों की गहन जांच कराते हुए इ-एडमिट कार्ड पर पर छपे क्यूआर या बार कोड की स्कैनिंग कराते हुए फोटो एवं पहचान-पत्र के साथ मिलान कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाइ गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इधर परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी शुक्रवार की दोपहर से ही शहर में पहुंचना शुरू हो गए थे. लॉज व होटल में नो रूम हो गया था. देर शाम होते होते रेलवे जंक्शन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. शुक्रवार को ही सभी केंद्रों पर रौल शीट को चिपका दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन