जाम नालों ने बढ़ायी शहरवासियों की चिंता

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Apr 2025 9:29 PM

विज्ञापन

शहर के सभी मुख्य नाले की सफाई न हाेने से जाम हैं.अग मानसून आने से पहले नालों की सफाई अभियान चलाकर नहीं हुई तो शहर के कई हिस्सा बारिश के पानी में डूब जायेंगे. इस वर्ष भी कई लो लैंड वाले मुहल्ले फिर से बारिश के पानी में डूबने की संभावना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.शहर के सभी मुख्य नाले की सफाई न हाेने से जाम हैं.अग मानसून आने से पहले नालों की सफाई अभियान चलाकर नहीं हुई तो शहर के कई हिस्सा बारिश के पानी में डूब जायेंगे. इस वर्ष भी कई लो लैंड वाले मुहल्ले फिर से बारिश के पानी में डूबने की संभावना है. बरसात के दिनों में देखने को मिलता है कि लो लैंड वाले मुहल्लों में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है.जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शहर के राजेंद्र पथ, सिसवन ढ़ाला, लक्ष्मीपुर, आनंद नगर, नई बस्ती, शिवाजी नगर, फतेहपुर, मौलाना मजहरूल हक कालोनी, शांति नगर, मखदूम सराय सहित अन्य मुहल्ला में जल जमाव की समस्या बरसात के मौसम में होती है. इस समय शहर के गौशाला रोड का मुख्य नाला जाम रहने के कारण मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है़. इससे पकड़ी मोड़ के समीप से गुजरने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां नाला में कचरा जगह-जगह पटा है. मुख्य नाले में कूड़ा-कचरा भी जमा है. इस कारण आसपास के लोगों को नाले के कचरे के दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है. इसी तरह से नगर परिषद के बिंदुसार शिव मंदिर के पास भी सड़क पर जलजमाव होने से हालत तो और बदतर है.लोगों को मुख्य सड़क से गुजरने में परेशानियां हो रही है. विजय हाता के तरफ जाने वाली सड़क पर भी जलजमाव की समस्या नाला जाम होने से हुयी है. इसकी सफाई को लेकर नगर परिषद लापरवाह बना हुआ है, जिसके कारण नगर वासियों को बारिश की शुरुआत होने के साथ ही जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. नगर की नालियों के बजाय गलियों में पानी का बहाव शुरू हो जायेगा. जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जायेगा. आमतौर पर मानसून के निर्धारित समय से पहले नगर के नालों की साफ-सफाई करा दी जाती है. जिससे बारिश के शुरू होने पर नगर की नालियों के माध्यम से बारिश का पानी का बहाव हो सके. जिससे नगर वासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके. लेकिन उसके बाद भी देखने को मिलता है कि मानसून की बारिश में लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ता है. तीन मई को मुख्य पार्षद ने बुलाई बैठक नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने तीन मई को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह माना जा रहा है कि इस बैठक में मानसून से पूर्व नगर क्षेत्र के सभी नालों की समुचित सफाई (उड़ाही) सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की जायेगी. मुख्य पार्षद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं. बैठक में नालों की सफाई कार्य को और अधिक प्रभावी एवं तेज बनाने के लिये एक सेक्शन मशीन की खरीद पर विचार किया जायेगा.इसके अतिरिक्त, नालों की सफाई कार्य को सुलभ बनाने हेतु दो छोटे जेसीबी मशीनों की खरीदारी पर भी चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन