Bihar News: सिवान में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े युवक के सिर में गोली मारकर हत्या...

Updated at : 09 Sep 2024 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
siwan crime news | Bihar Crime News: In Siwan, fearless criminals killed a young man by shooting him in the head in broad daylight.

Bihar Crime News: सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सोमवार की है. शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सोमवार की है. शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या आपसी विवाद में हुई है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी लल्लू उर्फ तक्की के रूप में की गई है.

बता दें कि लल्लू घर से शहर आ रहा था उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Also Read: सिवान में घर में सोई महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसियों से चल रहा था आपसी विवाद…

अपने घर से सिवान शहर के लिए निकला था युवक

यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपरा गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तक्की अपने घर से सीवान शहर के लिए निकला था तभी बाइक सवार अपराधियों ने सीवान – सिसवन मुख्य मार्ग पर कुतुब छपरा गांव के पास पीछा करते हुए घेर लिया. वहीं खुद को घिरते हुए देख तक्की ने अपना रास्ता बदल लिया. हालांकि अपराधियों ने पीछा करते हुए कुतुब छपरा गांव के चंवर में ईंट भट्टा चिमनी के पास सिर में गोली मार उसकी हत्या कर दी.

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी

युवक की हत्या कर अपराधी मौके से फरार हो गए. गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

-सिवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन