Bihar News: सिवान में घर में सोई महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसियों से चल रहा था आपसी विवाद…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Sep 2024 11:44 AM

विज्ञापन

Bihar Crime News: सिवान में घर में सोई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव की है. मृतका रंगरौली गांव निवासी रामकिशुन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लालामुनी देवी बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: सिवान में घर में सोई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव की है. मृतका रंगरौली गांव निवासी रामकिशुन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लालामुनी देवी बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की महिला अपने घर में सोई थी तभी अपराधियों द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है की महिला अपने पोती के साथ घर में रहती थी. रविवार को रात दोनों ने एक साथ खाना खाया और सोने चली गई. दोनो अलग -अलग कमरा में सोई थी. पोती जब आज सुबह उठी और दादी के कमरे में गई तो देखा की दादी खून से लथपथ है. उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

Also Read: आरा में बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी…

मृतका की पोती ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

इधर घटना के बाद मौके पर दारौंदा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. मृतका की पोती अनिशा कुमारी ने आरोप लगाया की पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उसने बताया की आए दिन पड़ोसियों द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी. उसने आगे बताया की रात में जब सोने चले गए उसके बाद पड़ोसियों ने ही मौका पाकर हत्या की है. मृतका के घर के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते है.

Also Read: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

पुलिस ने क्या कहा ?

दारौंदा थाना प्रभारी ने कहा की पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतका के पोती का बयान लिया गया है. एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है.

-सिवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन