JPU B.Ed Exam Form: बीएड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बीएड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ाई

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2024-26 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है. जानिए आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन और विश्वविद्यालय के नए निर्देश.

विज्ञापन

JPU B.Ed Exam Form: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने बीएड सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले यह तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध बीएड कॉलेजों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

अब 25 जुलाई तक भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राएं 21 जुलाई से 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. विश्वविद्यालय ने यह निर्णय उन विद्यार्थियों को राहत देने के लिए लिया है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे.

दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा अनिवार्य

जेपीयू ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों का संबंधित कॉलेज और विभाग स्तर पर सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा प्रपत्र मान्य माना जाएगा.

कॉलेजों को दिए गए आवश्यक निर्देश

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने सभी संबद्ध बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि विस्तारित तिथि की सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित करें, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा जानकारी के अभाव में आवेदन करने से वंचित न रह जाए.

इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने और विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.

छात्रों को मिली बड़ी राहत

विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिली है, जो तकनीकी कारणों, दस्तावेजों की कमी या अन्य वजहों से निर्धारित समय तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे. अब उन्हें बिना अतिरिक्त परेशानी के आवेदन पूरा करने का अवसर मिलेगा.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन