सीवान: भगवानपुर हाट के स्कूल में चोरी, चार सेलिंग पंखे लेकर फरार हुए चोर

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो :एनपीएस महम्मदपुर एससी टोला विद्यालय | Prabhat Khabar Network

एनपीएस महम्मदपुर एससी टोला विद्यालय | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर हाट प्रखंड के एनपीएस महम्मदपुर एससी टोला विद्यालय में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है. अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर स्कूल में प्रवेश किया और चार सेलिंग पंखे चुरा लिए. घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के एनपीएस महम्मदपुर एससी टोला विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात विद्यालय के एक कमरे में लगे चार सेलिंग पंखे चोरी कर लिए.

घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार को लिखित आवेदन देकर दी गई है.

खिड़की तोड़कर विद्यालय में घुसे चोर

दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की रात अज्ञात चोर विद्यालय की खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद कमरे में लगे चारों सेलिंग पंखे खोलकर अपने साथ लेकर फरार हो गए.

मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद जब शिक्षकों ने कमरे का निरीक्षण किया तो पंखे अपने स्थान पर नहीं मिले. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी गए पंखों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

बीईओ से कार्रवाई की मांग

विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी ने बीईओ राकेश कुमार को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. उन्होंने मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश देने और आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

विद्यालय में चोरी की घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन