सीवान: पचरुखी में विशेष सर्वेक्षण शिविर, 60 रैयतों को मिला खानापूरी पर्चा

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

खाना पूरी पर्चा का वितरण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के चरूखी प्रखंड में विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 60 रैयतों के बीच खानापूरी पर्चा का वितरण किया गया. इस अवसर पर डीएम ने सर्वेक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया.

विज्ञापन

Siwan News: पचरुखी प्रखंड के गोठारो और सोता मौजा में सोमवार को विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 60 रैयतों के बीच प्रपत्र-7 (खानापूरी पर्चा) का वितरण किया गया.

विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रैयतों को विशेष सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया, भूमि अभिलेखों की शुद्धता, पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को लेकर जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया.

निष्पक्ष तरीके से पूरा होगा सर्वेक्षण कार्य

डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूरी निष्पक्षता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए. उन्होंने कहा कि पात्र रैयतों को समय पर सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए.

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से भूमि अभिलेखों से जुड़ी सेवाएं लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे लोगों को सुविधा मिल रही है और कार्यों में तेजी भी आ रही है.

दस्तावेज अपलोड करने की अपील

जिलाधिकारी ने रैयतों से अपील की कि वे अपने भूखंड से संबंधित खतियान, केबाला, पर्चा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज वंशावली के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर स्वयं अपलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा जिले के सभी 19 अंचलों में बनाए गए शिविर कार्यालयों में भी दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं. किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई.

अधिकारियों ने लिया शिविर का जायजा

शिविर में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी देव कुमार सिंह एवं गोपाल दास, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विशेष सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन