सीवान: भगवानपुर हाट में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, बीईओ से कार्रवाई की मांग

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवानपुर हाट के एक शिक्षक ने अपने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अवैध राशि मांगने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. शिक्षक ने खंड शिक्षा पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के माघर स्थित सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक अशोक कुमार ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भागनारायण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. शिक्षक ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और अवकाश स्वीकृत करने के बदले अवैध राशि की मांग की जाती है.

विज्ञापन

शिक्षक अशोक कुमार ने बीईओ को दिए आवेदन में कहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भागनारायण सिंह इसी पंचायत के निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में कथित गलत आचरण के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक तीन बार निलंबित हो चुके हैं और उनकी तीन वार्षिक वेतनवृद्धियां भी रोकी जा चुकी हैं.

आवेदन में शिक्षक ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय माघर से सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय माघर में प्रतिनियोजन करा लिया और वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार संभाल रहे हैं.

अवकाश स्वीकृति के लिए राशि मांगने का आरोप

शिक्षक ने आरोप लगाया कि आकस्मिक अवकाश (सीएल) और क्षतिपूरक अवकाश (कंपेनसेटरी लीव) स्वीकृत करने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अवैध राशि की मांग की जाती है. राशि नहीं देने पर अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाता और उन्हें अलग-अलग तरीकों से मानसिक रूप से परेशान किया जाता है.

उन्होंने आवेदन में कहा है कि उन्होंने 13 और 14 जुलाई को नियमानुसार पूर्व स्वीकृति लेकर क्षतिपूरक अवकाश लिया था. जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं 13 और 14 जुलाई को बिना स्वीकृत अवकाश के दूसरे शिक्षक को प्रभार सौंपकर विद्यालय से चले गए थे.

उपस्थिति विवरणी में टिप्पणी पर जताई आपत्ति

शिक्षक ने आरोप लगाया कि जुलाई 2026 की उपस्थिति विवरणी में उनके अवकाश को अवैध बताते हुए टिप्पणी दर्ज कर दी गई है. उन्होंने इसे सेवा शर्त नियमावली के विरुद्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

उन्होंने बीईओ से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और मानसिक प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग की है.

क्या कहते हैं अधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन