सीवान में 21 सितंबर से शुरू होगी नौवीं-10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, कमजोर विद्यार्थियों की होगी पहचान
AI से बनाई गई तस्वीर
सीवान के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम और समय सारणी यहाँ देखें।
Siwan News : सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होगी. परीक्षा 23 सितंबर तक चलेगी और दो पालियों में आयोजित की जायेगी. जिला शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.
तीन दिनों में होगी सभी विषयों की परीक्षा
डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गयी है.
21 सितंबर को प्रथम पाली में मातृभाषा और द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी. 22 सितंबर को प्रथम पाली में विज्ञान तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जायेगी. 23 सितंबर को प्रथम पाली में गणित तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान और द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी.
सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी पहली पाली
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. हालांकि विज्ञान की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे तक और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शाम 4:45 बजे तक होगी.
कमजोर विद्यार्थियों की होगी पहचान
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और सीखने की क्षमता का आकलन किया जायेगा. परीक्षा परिणाम के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा. विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को वार्षिक बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी में भी मदद मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए