बाइक लूट मामले का हुआ खुलासा, पांच गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव के धूमनगर में गुरुवार की शाम यूपी से आ रहे युवक की मोटरसाईकल लुटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने थाने में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धूमनगर में अभिमन्यु कुमार से दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीन कर भाग गये.
प्रतिनिधि. गुठनी. थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव के धूमनगर में गुरुवार की शाम यूपी से आ रहे युवक की मोटरसाईकल लुटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने थाने में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धूमनगर में अभिमन्यु कुमार से दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीन कर भाग गये. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने इस मामला में मामला दर्ज कर टीम का गठन कर छापेमारी करना शुरू कर दिया. छापेमारी के क्रम में पुलिस को यह जानकारी हुई. इस घटना में पांच अपराधी संलिप्त है. जिनकी पहचान सोहगरा घाट निवासी मंजेश चौहान, धूमनगर निवासी गोलू चौहान, सोहगरा घाट निवासी शशि मद्धेशिया, सोहगरा पूरब पट्टी निवासी राजा कुमार और देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुसमा टोला निवासी गोलू निषाद के रूप में हुई है. पुलिस का कहना था कि घटना के महज 12 घंटे के बाद लूट की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष गणेश चौहान, एसआई सुधीर सिंह, संतोष राम, एएसआइ पंकज कुमार, बासुकी कुमार, शामिल थे. उनका कहना था कि अपराधियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




