भ्रांतियों को दूर के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Sep 2025 9:41 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक हुई. बैठक में एड्स से बचाव और नियंत्रण के लिए आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाये जा रहे गहन जागरूकता अभियान के सफल संचालन पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक हुई. बैठक में एड्स से बचाव और नियंत्रण के लिए आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाये जा रहे गहन जागरूकता अभियान के सफल संचालन पर चर्चा हुई. सिविल सर्जन ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से समाज में एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर करना और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है. इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर बल दिया गया. यह अभियान पूरे बिहार में एक साथ चलाया जा रहा है, ताकि एड्स के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता स्थापित हो सके.इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार,यूनिसेफ के एसएमसी कामरान खान,रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ अपर्णा पाठक,पिरामल के जिला प्रबंधक संजय यादव,सम्पूर्ण सुरक्षा क्लिनिक के विभूति भूषण,अंजलि कुमारी,शोभा कुमारी, अश्विनी कुमार,राजेश कुमार,दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन