गिरफ्तार अपराधी कोर्ट परिसर से फरार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Sep 2025 9:47 PM
नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से हुसैनगंज थाना में हथियार के साथ गिरफ्तार बदमाश चौकीदारों को चकमा देकर फरार हो गया. फरार बदमाश एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतिआव निवासी विशाल यादव हैं .जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में हुसैनगंज थाना के परिक्ष्मान पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है.
प्रतिनिधि,सीवान . नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से हुसैनगंज थाना में हथियार के साथ गिरफ्तार बदमाश चौकीदारों को चकमा देकर फरार हो गया. फरार बदमाश एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतिआव निवासी विशाल यादव हैं .जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में हुसैनगंज थाना के परिक्ष्मान पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है. गुरुवार को हुसैनगंज पुलिस ने टेढ़ी घाट छपिया नहर पर वाहन जांच के दौरान एक कट्टा, एक कारतूस और 254 ग्राम चरस के साथ विशाल यादव को गिरफ्तार की थी. नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि हुसैनगंज थाना के दो चौकीदार रवि यादव और शिवनाथ यादव के साथ 11 सितंबर को गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त विशाल यादव को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया था. इसके बाद परि. पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार भी उक्त कांड में बरामद हथियार व चरस को थाना मालखाना से प्राप्त कर न्यायालय पहुंचे. जब वे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर तथा आदेश प्राप्त कर बाहर निकले तो उक्त दोनों चौकीदारों द्वारा बताया गया कि विशाल यादव हथकड़ी का रस्सा खोलकर हथकड़ी के साथ भाग गया है. इसके बाद उसकी न्यायालय परिसर में काफी खोजबीन की गई. लेकिन वह फरार होने में सफल रहा.वहीं हुसैनगंज थाना विशाल यादव की तलाश में जुटी हुई है. मामले में हुसैनगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि विशाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जल्द ही उसे से गिरफ्तार कर लिया जाएगा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










