पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड मामला : शहाबुद्दीन का लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट से इनकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2017 7:14 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी राजद नेताएवंपूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से मना कर दिया है और वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे. सीबीआइ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार के सीवान से पूर्व […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी राजद नेताएवंपूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से मना कर दिया है और वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे. सीबीआइ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार के सीवान से पूर्व में चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन ‘‘झूठ बोल रहे हैं और मामले से संबंधित तथ्य’ छिपा रहे हैं.

केंद्रीय जांच एजेंसी घटनाक्रम के बारे में मुजफ्फरपुर की विशेष अदालत को जानकारी देगी. पिछले साल मई में शहाबुद्दीन के गुर्गों ने कथित रूप से एक हिंदी अखबार के सीवान ब्यूरो के प्रमुख रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शहाबुद्दीन घटना के समय दूसरे आपराधिक मामलों के सिलसिले में जेल में बंद थे. बाद में उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

सूत्रों ने कहा कि पॉलीग्राफी टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से पहले आरोपी की मंजूरी लेना अनिवार्य है. एजेंसी मामले में राजद नेता को आठ दिन की हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ कर रही है. आठ दिन की हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो जाएगी.

वीसी से नहीं हो सकी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पेशी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन