सीवान : विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में सात नामजद

Published at :12 May 2017 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान : विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में सात नामजद

मामला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव का सीवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया है. इसके बाद से परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. महिला के मायके के लोगों ने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके से […]

विज्ञापन

मामला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव का

सीवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया है. इसके बाद से परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. महिला के मायके के लोगों ने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके से शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है.

मृतिका का मायका बसंतपुर थाना क्षेत्र के ख्वासपुर गांव बताया जा रहा है. मृतिका शंकर साह की पत्नी आरती देवी है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के ख्वासपुर गांव के विश्‍वनाथ साह ने अपने दमाद समेत सात लोगों को आरोपित बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है. जिसपर पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. घटना के बाद से ही परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ कर भाग गये है. मायके से जब परिवार के सदस्य यहां पहुंचे तो देखा कि शव जला हुआ पड़ा है. और कोई सदस्य नही है. मिली जानकारी के अनुसार शादी वर्ष 2013 में सैदपुरा के खुशिहाल साह के बेटे शंकर साह के साथ हुई थी.

शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे, और साथ ही उसे प्रताडि़त भी करते थे. हमेशा वह अपने घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी भी देती थी. थाना में दिये आवेदन में पिता ने जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में दामाद शंकर साह, खुशीहाल साह, राजन साह, शिवजी साह, नन्हक साह, कुंती देवी व रीना देवी को आरोपित बनाया है.

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन