सीवान में बदला मौसम का मिजाज, महाराजगंज में हल्की बारिश, बड़हरिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
सीवान में बादलों का घेरा
Siwan Weather Update: सीवान में मौसम ने करवट ली है. महाराजगंज में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है. IMD ने बड़हरिया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.
सीवान से अरविंद सिंह की रिपोर्ट
Siwan Weather Update: सीवान जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में हल्की बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं जिले के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़हरिया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है.
आपके शहर में

सीवान में बदला मौसम का मिजाज
शुक्रवार सुबह से सीवान जिले में मौसम सुहावना हो गया है. महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है, जबकि जिले के कई हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं. हालांकि सभी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है.

बड़हरिया के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है?
आईएमडी के अनुसार बड़हरिया प्रखंड में मौसम तेजी से बदल सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
इन जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने सीवान के अलावा अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी सहित 18 जिलों के विभिन्न प्रखंडों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में भी अगले 2 से 3 घंटे के दौरान तेज हवा, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
लोगों के लिए क्या है सलाह?
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों से मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और वाहन चालकों से सावधानी बरतने को कहा गया है. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यदि मौसम में और बदलाव होता है तो नई नाउकास्ट चेतावनी जारी की जा सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें.
Also Read: सीवान में जमीन के टुकड़े के लिए भिड़े दो भाई, एक का सिर फूटा, दूसरे का हाथ टूटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए