ePaper

नीट की प्रवेश परीक्षा में 96.61 फीसदी परीक्षार्थी शामिल

Updated at : 04 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
नीट की प्रवेश परीक्षा में 96.61 फीसदी परीक्षार्थी शामिल

जिले में पहली बार आयोजित चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण माहौल में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में पहली बार आयोजित चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण माहौल में हुई. परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ली गई. वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों की परीक्षा शाम में छह बजे समाप्त हुई. निधार्रित समयानुसार सभी अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये थे. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. वहीं कदाचार व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. साथ ही केंद्राधीक्षकों को निर्देश दे रहे थे. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में कुल पांच हजार 466 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इसमें पांच हजार 281 अभ्यर्थी शामिल हुए. जबकि 165 ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न मध्यम स्तर के पूछे गये थे. कुछ अभ्यर्थियों को भौतिकी तो कुछ को रसायन विज्ञान का सेक्शन कठिन लगा. ओवरआल अभ्यर्थियों ने पेपर अच्छा होने की उम्मीद जताई. बताया कि फिजिक्स का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लंबा था. इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न न्यूमेरिकल प्रकार के और बाकी के प्रश्न थ्योरी से रिलेटेड थे. वहीं बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न थोड़े कठिन थे. कड़ी जांच के बाद दिया गया प्रवेश नीट परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा. सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि परीक्षा का आयोजन जिला में पहली बार किया गया था. ऐसे में अपने जिला में परीक्षा देने वाले छात्र काफी उत्साहित थे. वहीं परीक्षा को लेकर सुबह नौ बजे से ही छात्र केंद्र पर पहुंचना शूरू हो गए थे. इधर जिला प्रशासन के कड़े निर्देश पर सभी केंद्राधीक्षकों ने अपनी देखरेख में कड़ाई से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश ही अनुमति दी. सबसे बड़ी बात यह दिखी कि जहां अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं ने काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहते हैं, वहीं इस परीक्षा में चार फीसदी से भी कम छात्र अनुपस्थित रहे. 96 फीसदी से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन