Siwan News : बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल उड़ाकर भाग रहा था आरोपी, प्लेटफॉर्म पर धराया

आरोपी को पकड़े पुलिस टीम की तस्वीर
Siwan News : यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहा चोर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : रेल यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को आरपीएफ, जीआरपी एवं क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया किला वार्ड-12 निवासी शकील अहमद के पुत्र 20 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किया गया करीब 30 हजार रुपये मूल्य का रेडमी कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है.
स्टेशन और ट्रेनों में चला संयुक्त सुरक्षा अभियान
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर तथा प्रभारी निरीक्षक सीवान के नेतृत्व में मंगलवार को सीपीडीएस टीम, आरपीएफ पोस्ट सीवान, ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं जीआरपी सीवान की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गश्त कर रही थी.
मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, 30 हजार का फोन बरामद
इसी दौरान गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर पहुंचने पर कोच एस-4 के बर्थ संख्या 66 पर यात्रा कर रहे यात्री मुकेश कुमार मुखिया का मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को टीम ने दबोच लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी छपरा-भटनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में घूमकर यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता था.उसके पास से बरामद रेडमी मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है.कार्रवाई में सीपीडीएस टीम के सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,सब इंस्पेक्टर मयंक भूषण तिवारी, कांस्टेबल विजय यादव, बलवीर सिंह यादव, सुभाष यादव एवं नीरज पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










