Siwan News : अपार आईडी निर्माण में सुस्ती पर डीपीओ गंभीर, निजी विद्यालयों की समीक्षा शुरू

इंटर कॉलेज में हो रही समीक्षा
Siwan News : सीवान में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी स्कूलों की समीक्षा शुरू
Siwan News (मनीष गिरि) – गुरूवार से यू-डायस में आच्छादित सभी निजी विद्यालय (सीबीएसई सहित) की समीक्षा शुरू हो गयी. वीएम उवि सह इंटर कॉलेज में दोपहर बाद दो बजे से प्रखंडवार निजी विद्यालयों की समीक्षा के पहले दिन आन्दर व बड़हरिया प्रखंड में संचालित विद्यालयों की समीक्षा हुई. समीक्षा के दौरान जिले में अपार आइडी निर्माण की प्रक्रिया पर डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान जय कुमार ने गहरी चिंता व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि एक मई से 19 मई तक मात्र 2368 विद्यालयों के अपार आइडी निर्माण के लिए विभिन्न विद्यालयों द्वारा रिक्वेस्ट किया गया है. साथ ही इस अवधि में 3115 विद्यालयों में से मात्र 379 विद्यालयों ने ही अपार आइडी का निर्माण के लिए प्रयास किय है, जो काफी चिंता का विषय है.
आरटीई के तहत 244 बच्चों का नामांकन लंबित, जल्द पूरा करने का निर्देश
वहीं दूसरी ओर बैठक में दोनों प्रखंडों के 83 निजी विद्यालयों को शामिल होना था, जिसमें आलोक मे केवल 11 विद्यालय शामिल हुए, इसको लेकर डीपीओ ने गहरी नाराजगी भी व्यक्त किया. बैठक के दौरान निर्दैश दिया गया कि जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक नामांकित बच्चों का डेटा यू-डायस पर अपलोड नहीं किया गया है, वे तत्काल प्रभाव से अपलोड करना सुनिश्चित करें. नामांकन के दौरान बच्चों के डेटा को इम्पोर्ट करने पर भी चर्चा हुई. शिक्षा के अधिकार के तहत तीसरे राउंड में अभी 244 बच्चों का नामांकन पेंडिंग पड़ा है, उसे भी पूरा करने का निर्देश दिया गया. अलावे इसके बैठक में निजी विद्यालयों के मानक संचालन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई.
सत्र 2026-27 की तैयारियों पर चर्चा
बताते चलें कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 5 जून तक प्रखंडवार यूडायय से आच्छादित निजी विद्यालयों की समीक्षा होगी. 21 मई को बसंतपुर, भगवानपुर हाट व गुठनी प्रखंड के निजी विद्यालयों की समीक्षा होगी. डीपीओ एसएसए जय कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 में अपार आईडी निर्माण, यू-डायस में बच्चों का नामांकन, रेंडमाईजेशन के तहत आवंटित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश एवं इन्टेक कैपैसिटी आदि से संबंधित समीक्षा की जा रही है. बैठक में एमआइएस प्रभारी मो गुलरेज अंसारी व बालबीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.
लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई को बसंतपुर, भगवानपुर हाट व गुठनी, 22 मई को दरौंदा व दरौली, 23 मई को गोरेयाकोठी, हसनपुरा व नवतन व 25 मई को हुसैनगंज व सिसवन प्रखंड के निजी विद्यालयों की समीक्षा होगी. वहीं 1 जून को लकड़ी नबीगंज व महाराजगंज, 2 जून को मैरवा व जीरादेई, 3 जून को पचरूखी, 4 जून को सीवान सदर व 5 जून को रघुनाथपुर प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों की समीक्षा होगा. डीपीओ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को ससमय समीक्षा में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुकूल विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










