शहाबुद्दीन ने कोर्ट में दी हाजिरी, राजदेव की पत्नी से मिली सीबीआई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2016 8:15 PM
सीवान. शहाबुद्दीन ने गुरुवार को राजीव रोशन हत्याकांड समेत 31 मुकदमों में गुरुवार को कोर्ट में हाजिरी लगायी. जेल से बाहर आने के बाद पहली बार वे कोर्ट में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे. यह हाजिरी विशेष कोर्ट का कार्य देख रहे प्रभारी एडीजे-2 मो एजाजुद्दीन व प्रभारी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संदीप […]
सीवान. शहाबुद्दीन ने गुरुवार को राजीव रोशन हत्याकांड समेत 31 मुकदमों में गुरुवार को कोर्ट में हाजिरी लगायी. जेल से बाहर आने के बाद पहली बार वे कोर्ट में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे. यह हाजिरी विशेष कोर्ट का कार्य देख रहे प्रभारी एडीजे-2 मो एजाजुद्दीन व प्रभारी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार के कोर्ट में लगायी गयी. शहाबुद्दीन के साथ भारी संख्या में उनके पीछे समर्थक भी मौजूद थे.
वहीं दूसरी पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच के लिये सीवान पहुंची सीबीआई की टीम ने गुरुवार को महादेवा ओपी थाने के हकाम गांव पहुंच कर राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान आशा रंजन ने सीबीआइ के सामने शहाबुद्दीन से खतरे की आशंका जताते हुए अन्य जानकारियां दीं. सीबीआइ की टीम शहर की शुक्ल टोली समेत अन्य उन मुहल्लों में भी गयी, जहां के हत्यारोपित व साजिशकर्ता रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










