बिहार : सीवान में रॉड से पीट कर आंगनबाड़ी सेविका की हत्या, आरोपी भतीजा फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 9:43 PM
सीवान : बिहार के सीवान में मैरवा थाने के कबीरपुर गांव में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे एक भतीजे ने अपने चाची को लाठी व डंडे से पीट-पीट हत्या कर डाली. हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा गांव छोड़कर फरार हो गया. मृतका का नाम गायत्री देवी है जो कबीरपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र […]
सीवान : बिहार के सीवान में मैरवा थाने के कबीरपुर गांव में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे एक भतीजे ने अपने चाची को लाठी व डंडे से पीट-पीट हत्या कर डाली. हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा गांव छोड़कर फरार हो गया. मृतका का नाम गायत्री देवी है जो कबीरपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर थी.
मृतका गांयत्री देबी के पति विरेंद्र कुशवाहा कबीरपुर के गैस ऐजेंसी के मालिक हैं. घटना के संबंध में विरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दोपहर करीब ग्यारह बजे मेरे बड़े भाई सुरेंद्र कुशवाहा का पुत्र सुभाष कुशवाहा बिना किसी वजह के मुझसे उलझ गया तथा डंडे से मारने लगा. इसी क्रम में गायत्री देवी बचाने के लिए आयी तो उसने लाठी से उनके सिर पर जोर से प्रहार कर दिया. उसके बाद जब वह गिर पड़ी तो उसने लोहे के रड्ड से पीटाई कर गायत्री देबी को अधमरा कर दिया.
परिजनों ने घायल गायत्री देवी को उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल लाएं. लेकिन उनकी मौत उपचार के लिए लाने के क्रम में ही रास्ते में ही हो गयी. हत्या केइस मामले में मृतका के पति के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर मृतका के भैसुर सुरेंद्र कुशवाहा व भतीजे सुभाष कुशवाहा को आरोपित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










