मर्डर केस में जदयू MLA ने किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2015 4:58 PM
सीवान :शिवजीदूबेहत्याकांड के मामले में फरार चल रहे जीरादेई के नवनिर्वाचित जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को सीवान व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया. मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए विधायक को हिरासत में भेज दिया. हत्याकांड के समय वर्तमान विधायक (जीरादेई) रमेश सिंह कुशवाहा आइपीएफ के सक्रिय कार्यकर्ता थे. शिवजी […]
सीवान :शिवजीदूबेहत्याकांड के मामले में फरार चल रहे जीरादेई के नवनिर्वाचित जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को सीवान व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया. मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए विधायक को हिरासत में भेज दिया. हत्याकांड के समय वर्तमान विधायक (जीरादेई) रमेश सिंह कुशवाहा आइपीएफ के सक्रिय कार्यकर्ता थे. शिवजी दूबे के बयान के अनुसार वह अपने चचेरा भाई मंटू दूबे के साथ बाजार से अपने घर लौट रहे थे. तभी छह अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया.
शिवजी दूबे के अनुसार रमेश कुशवाहा ने सबसे पहले उन्हें पिस्टल से गोली मारी, जो उनकी पीठ में लगी. फिर अन्य लोग लगातार फायरिंग करने लगे. अपने बयान में शिवजी दूबे ने हमला का कारण राजनीतिक दुश्मनी बताया था. इसके कारण ही उन्हें जान से मारने के लिए हमला किया गया. बयान के कुछ ही घंटों बाद दूबे की मौत हो गयी और इस मामले में उन्हीं के फर्द बयान पर आंदर थाना कांड संख्या 62/97 दर्ज किया गया.शिवजी दूबे हत्याकांड में मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 19.7.99 को दिये सुपरिविजन रिपोर्ट में रमेश कुशवाहा को निर्दोष बताते हुए पूरक प्रतिवेदन दाखिल किया, जिसके विरोध में कांड के साक्षी मंटू दूबे की ओर से 20.9.97 को विरोध पत्र दाखिल किया गया था.
इसी क्रम में न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए अक्तूबर में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. यहां बता दें कि इस मामले में सभी आरोपित जेल जा चुके हैं, लेकिन रमेश कुशवाहा इस मामले में पहली बार जेल भेजे गये हैं. वहीं इस मामले में आरोपित दो अभियुक्तों की मृत्यु भी हो चुकी है. शिवजी दूबे ने अपने बयान में छह लोगों को नामजद किया था, जिनमें रमेश सिंह कुशवाहा (माले नेता ग्राम, बरासो), हीरा लाल दूबे (घेरायी आंदर), राजेश उर्फ गिल्लू दूबे, चंद्र भान यादव, जयनाथ यादव व केदार दूबे शामिल है. आंदर थाना क्षेत्र के घेरायी निवासी जदयू नेता शिवजी दूबे की हत्या राजनीतिक वर्चस्व में हुई थी. सात जून, 1997 को आंदर बाजार से लौटते समय बाजार से कुछ ही दूरी पर शिवजी दूबे को गोली मार कर घायल कर दिया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उन्होंने अपना फर्द बयान दिया, जिसके बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










