सीवान में बंद घर में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर, दहशत में पूरा गांव

घटना के बाद आक्रोशित परिजन
Siwan News: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में बंद घर में भीषण चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.
Siwan News: (सीवान से अरविंद की रिपोर्ट)
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में बंद घर में भीषण चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
दीपक जलाने पहुंचीं सास तो खुला चोरी का राज
घटना की जानकारी उस समय हुई जब गृहस्वामी की मां शांति देवी दूसरे मकान से इस घर में दीपक जलाने पहुंचीं. उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और रोने लगीं. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये.
तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्से खंगाले
चोरों ने मुख्य दरवाजे के अलावा तीन कमरों के ताले भी तोड़ दिये. इसके बाद घर में रखी अलमारी, बक्सा और बेड ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे स्वर्णाभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये. घर के अंदर सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था.
विदेश में रहते हैं गृहस्वामी
गृहस्वामी छोटे तिवारी विदेश में रहते हैं. उनकी पत्नी रूबी देवी अपने दो बच्चों के साथ मायके एक कार्यक्रम में शामिल होने गयी थीं. सूचना मिलने के बाद वह रोते-बिलखते घर पहुंचीं. घर का टूटा ताला, बिखरा सामान और टूटी अलमारी देखकर उनकी हालत बिगड़ गयी.
डायल 112 और थानाध्यक्ष पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 और गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बाद में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.
विदेश की कमाई और महिलाओं के गहने ले गये चोर
पीड़ित परिवार के अनुसार विदेश में मेहनत से कमाई गयी रकम और महिलाओं के काफी मात्रा में स्वर्णाभूषण चोरी हो गये हैं. इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. लोगों ने बताया कि यह घर गुठनी-सोहगरा मुख्य मार्ग पर स्थित है. इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इसी घर के बगल वाले मकान में एक साल पहले भी इसी तरह की बड़ी चोरी हुई थी.
Also Read: सीवान में सुबह सुबह बड़ा हादसा, 22 चक्का ट्रक एक घर में घुसा, एक की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










