सीवान में नाले की सफाई बनी मुसीबत, सड़क पर फैली गाद से राहगीर और छात्र परेशान

Updated:
विज्ञापन
लीड- बारिश के बीच नाला सफाई से बढ़ी परेशानी, सड़क पर फैली गाद से लोग परेशान

डीएवी महाविद्यालय के समीप सड़क पर गंदगी | Prabhat Khabar

सीवान में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद द्वारा की गई नाला सफाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. नालों से निकाली गई गाद को सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से गंदगी और कीचड़ फैल गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है. खास तौर पर छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग नगर परिषद से तत्काल गाद हटाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Siwan News: लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में नालों की सफाई तो शुरू हो गई है, लेकिन निकाली गई गाद का समय पर उठाव नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. डीएवी मोड़ से इमानुएल मोड़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित नाले की सफाई के बाद गाद को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया. बारिश के कारण यह गाद बहकर सड़क पर फैल गई है, जिससे पूरे मार्ग पर कीचड़ और गंदगी का साम्राज्य बन गया है.

राहगीरों और दोपहिया चालकों के लिए बढ़ी मुश्किल

इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं. सड़क पर फैली गाद के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

छात्र-छात्राएं सबसे ज्यादा प्रभावित

डीएवी मोड़ से इमानुएल मोड़ तक स्थित इस मार्ग पर डीएवी महाविद्यालय, दयानंद आयुर्वेदिक अस्पताल, डीएवी हाई स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थान हैं. इसके अलावा आसपास बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान भी संचालित होते हैं. रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राओं को गंदगी और कीचड़ के बीच होकर आवागमन करना पड़ रहा है.

गाद का समय पर उठाव नहीं होने से बढ़ी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई आवश्यक है, लेकिन निकाली गई गाद को कई दिनों तक सड़क किनारे छोड़ देना उचित नहीं है. लगातार बारिश के कारण यही गाद सड़क पर फैल गई है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है. इससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है.

नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि सफाई कार्य के साथ-साथ निकाली गई गाद का तत्काल उठाव सुनिश्चित किया जाए. उनका कहना है कि यदि समय पर गाद हटा दी जाती तो सड़क पर कीचड़ और गंदगी की यह स्थिति नहीं बनती. लोगों ने बारिश के मौसम में सफाई कार्य की नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि आम लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन