सीवान: मैरवा में पिकअप के गुप्त तहखाने से 887 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 10 लाख की खेप जब्त

Updated:
विज्ञापन
पिकअप से तस्करी कर लायी जा रही 10 लाख की अंगरेजी शराब जब्त, चालक फरार

मैरवा थाना में शराब मामले में जपत पिकप और बनाया गया तहखाना | Prabhat Khabar

Siwan News: बिहार के सीवान में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मैरवा थाना पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट पर 887 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस को देखते ही तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

Siwan News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में मैरवा थाना पुलिस ने सीमावर्ती धरनी छापर चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 887 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

धरनी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता

थाना क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार देर रात थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में धरनी छापर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

इसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर मैरवा थाना लाकर उसकी गहन तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

इम्पीरियल ब्लू समेत कई ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस के अनुसार जब्त शराब में इम्पीरियल ब्लू, रॉयल ग्रीन, रॉयल ब्लू समेत कई नामी ब्रांड शामिल हैं। कुल 887 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

तस्करों के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। साथ ही इस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

इलाके में मचा हड़कंप

धरनी छापर चेकपोस्ट पर इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन