सीवान: हसनपुरा में परिवार नियोजन अभियान शुरू. 31 जुलाई तक दंपतियों को मिलेगी मुफ्त परामर्श और सेवाएं

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

परिवार नियोजन अभियान प्रारंभ के दौरान उपस्थित कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन अभियान का शुभारंभ हुआ है, जो 31 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान दंपतियों को छोटे परिवार के महत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा. साथ ही, आवश्यकतानुसार परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन

सीवान: प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में परिवार नियोजन अभियान का शुभारंभ किया गया. यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा. अभियान के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और आधुनिक परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

विज्ञापन

दंपतियों को दी जाएगी परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही उनकी आवश्यकता के अनुसार परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनता है.

स्वस्थ और खुशहाल परिवार बनाने की अपील

डॉ. मनोज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन के लिए परिवार नियोजन को अपनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का लाभ उठाकर दंपति अपने परिवार की बेहतर योजना बना सकते हैं.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बीसीएम सुनीता कुमारी, डॉ. प्रिया दास, बीएमएनई किरण कुमारी, एलटी असलम फारुकी, एएनएम चंदा कुमारी, प्रिया देवी, आफरीन खातून सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन