ePaper

कार से 326 लीटर शराब बरामद

Updated at : 08 Sep 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
कार से 326 लीटर शराब बरामद

नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया रोड़ स्थित एक दुकान के सामने से पुलिस ने जांच अभियान के दौरान 326.62 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब आ रही है. सूचना पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक कार से 326.62 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. हालांकि कार चालक फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

सीवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया रोड़ स्थित एक दुकान के सामने से पुलिस ने जांच अभियान के दौरान 326.62 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब आ रही है. सूचना पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक कार से 326.62 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. हालांकि कार चालक फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने बाइक से 32 लीटर शराब की बरामद, चालक फरार गुठनी. थाना क्षेत्र के बेलौरी नहर के समीप सोमवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया. पुलिस ने एक टीम बनाकर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दिया. जहां यूपी की तरफ से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा. जहां पुलिस को देखकर बाइक सवार गाड़ी तेजी से चलाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर शराब लदी बाइक को पकड़ लिया. वहीं मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की गई जहां बाइक पर लदी 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब से भरी जब्त वाहन के मालिक के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन