झंडोत्तोलन कर की आंदोलन की शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 6:02 PM
सीवान . मिल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को पचरुखी चीनी मिल के गेट के सामने झंडोत्तोलन कर आंदोलन की शुरुआत की गयी. आंदोलन में साठ महादलित परिवार शामिल हुए, जो चीनी मिल की जमीन के नीलाम होने की स्थिति में बेघर हो जायेंगे. लोगों को संबोधित करते हुए चीनी मिल बचाओ संघर्ष […]
सीवान . मिल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को पचरुखी चीनी मिल के गेट के सामने झंडोत्तोलन कर आंदोलन की शुरुआत की गयी. आंदोलन में साठ महादलित परिवार शामिल हुए, जो चीनी मिल की जमीन के नीलाम होने की स्थिति में बेघर हो जायेंगे. लोगों को संबोधित करते हुए चीनी मिल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंटू कुमार पटेल ने कहा कि मिल की 118 एकड़ जमीन चाहे किसी ने ली हो, हम लोग किसी भी सूरत में जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे. मौके पर विपेंद्र कुमार, विजय शर्मा, उमेश कुमार सिंह, चंद्रमा सेठ, रामअवतार सिंह, विनोद बंसफोर, पप्पू सिंह, राजेश गुप्ता, पप्पू कुमार, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










