ePaper

दरौली के 2709 युवा मतदाता पहली बार करेंगे वोट

Updated at : 15 Oct 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
दरौली के 2709 युवा मतदाता पहली बार करेंगे वोट

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन लगा हुआ है. जानकारी के अनुसार दरौली विधानसभा के तीन ब्लॉक आंदर, गुठनी और दरौली में कुल 3 लाख 6 हजार 118 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे. जिनमें 1 लाख 64 हजार 1 सौ 72 पुरुष, 1 लाख 41 हजार 9 सौ 41 महिला और 5 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन तीनों ब्लॉक में मतदाताओं के लिए 375 बूथ बनाया गया है.

विज्ञापन

गुठनी. विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन लगा हुआ है. जानकारी के अनुसार दरौली विधानसभा के तीन ब्लॉक आंदर, गुठनी और दरौली में कुल 3 लाख 6 हजार 118 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे. जिनमें 1 लाख 64 हजार 1 सौ 72 पुरुष, 1 लाख 41 हजार 9 सौ 41 महिला और 5 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन तीनों ब्लॉक में मतदाताओं के लिए 375 बूथ बनाया गया है. दरौली की बीडीओ शिखा दीप्ति ने बताया कि 2709 युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है. वह पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं प्रखंड के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन की सूची जिला प्रशासन को भी सौंप दी गई है. तीन ब्लॉक में 375 बूथ और 306118 वोटर- दरौली विधानसभा में पड़ने वाले तीन ब्लाक के मतदाता 375 बूथ पर मतदान करेंगे. इनमें गुठनी ब्लॉक में 120, दरौली ब्लॉक में 155 और आंदर ब्लॉक में 100 बूथ बनाए गए हैं. इनमें 3 लाख 6 हजार 118 वोटर शामिल है. दरौली बीडीओ शिखा दीप्ति ने बताया कि दरौली बूथों का भौतिक सत्यापन कर दिया गया है, और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है. जबकि गुठनी बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है. 2620 दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रशासन तैयार- दरौली विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड मुख्यालय में 2620 दिव्यांग मतदाता विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे. वहीं इनके लिए चुनाव आयोग से मिले दिशा निर्देश पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग काउंटर बनाए जाएंगे. जिनको वोटिंग करने में आसानी होगी. 3317 मतदाता 85 साल की उम्र में करेंगे मतदान- दरौली विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिलचस्प आंकड़े मिले हैं. जिनमें 3317 वैसे मतदाता है. जिनकी उम्र 85 साल या उससे अधिक की है. वही युवा मतदाता भी 2709 है. जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है. बीडीओ नवनीत नमन का कहना है की युवाओं और महिलाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन