36 निजी विद्यालयों के 2545 छात्रों का प्रोग्रेशन अधर में

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Sep 2025 9:24 PM

विज्ञापन

सीवान. जिले के 36 निजी विद्यालयों की लापरवाही से 2545 छात्रों का प्रोग्रेशन अधर में लटक गया है. यह स्थिति तब है जब नया सत्र शुरू हुए तकरीबन छह माह बीतने को है. ऐसे में यू-डायस में छात्रों की एक्टिविटी पहले चरण में ही फंस गया है. इधर शिक्षा विभाग अपने दिशा निर्देश की अवहेलना के मामले में इन विद्यालयों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिले के 36 निजी विद्यालयों की लापरवाही से 2545 छात्रों का प्रोग्रेशन अधर में लटक गया है. यह स्थिति तब है जब नया सत्र शुरू हुए तकरीबन छह माह बीतने को है. ऐसे में यू-डायस में छात्रों की एक्टिविटी पहले चरण में ही फंस गया है. इधर शिक्षा विभाग अपने दिशा निर्देश की अवहेलना के मामले में इन विद्यालयों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. एमआइएस प्रभारी गुलरेज अंसारी ने बताया कि छात्रों का प्रोग्रेशन रिपोर्ट वर्तमान सत्र में उनकी स्थिति को इंगित करता है. जैसे कोई बच्चा पिछले सत्र की तुलना में वर्तमान सत्र में कहा है, उसका स्टेटस पता चल जाता है. इधर 2545 छात्रों का प्रोग्रेशन नहीं होने से उनका प्रोफाइल अपडेट नहीं हो रहा है. ऐसे विद्यालयों की यह लापरवाही जिला को राज्य स्तर पर प्रभावित कर रहा है. इन 36 विद्यालयों में एक मदरसा व 35 निजी विद्यालय शामिल है. छात्रों का डाटा अपडेट नहीं होने से आगे चलकर इनके अभिभावकों को काफी परेशानी होगी. विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इन 36 विद्यालयों में तीन विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने छात्रों के प्रोग्रेशन संबंध में अभी काम भी शुरू नहीं किया है. जिसमें सदर प्रखंड के डी. सेंचुरी पब्लिक स्कूल सीवान, पचरूखी प्रखंड के मदरसा दारूल उलुम गौसिया व हुसैनगंज के आरकेएस मॉडल स्कूल चांप शामिल हैं. एक नजर लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यू-डायस पर छात्रों के प्राग्रेशन अपडेट करने में जो विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं, उसमें दरौंदा प्रखंड के स्वामी सहजानंद केंद्रीय विद्यालय, गौरी शंकर मेमोरियल कंपिटेटिव स्कूल व गुलाब सिंह सेंट्रल पब्लिक स्कूल चकरी शामिल है. इसी प्रकार गोरयोकोठी प्रखंड के लिटिट एंजल पब्लि स्कूल पिपरा, हुसैनगंज प्रखंड के संत आत्मा राम पब्लिक स्कूल, एमएस एकेडमी, पौल पब्लिक स्कूल, आरकेएस मॉडल स्कूल चांप, परमिता पब्लिक स्कूल रसीदचक, सर सैरूद पब्लिक स्कूल, ग्लोब्ल पब्लिक स्कूल खानपुर खैराटी व एसएस मेमोरियल गर्ल्स हाइ स्कूल तेतरिया शामिल है. लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बीडीएस पब्लिक स्कूल व महाराजगंज प्रखंड के आइडियल पब्लिक स्कूल, आइएफसी वर्ल्ड स्कूल, संस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल व महाराजगंज सेंट्रल स्कूल, पचश्रखी प्रखंड के मदरसा दारूल उलुम गौसिया, रघुनाथपुर प्रखंड के दिप्त विद्या मंदिर व केडी पब्लिक स्कूल टारी, सिसवन प्रखंड के आर कंती इंग्लिश स्कूल व रिद्धवि पब्लिक स्कूल चैनपुर शामिल हैं. ऐसे ही सीवान सदर प्रखंड के डी. सेंचुरी पब्लिक स्कूल सीवान, दाऊद मेमोरियल उर्दू गर्ल मिडिल स्कूल सीवान, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, एमए मेमोरियल पब्लिक स्कूल, श्रीदेवजी शिशु विद्या मंदिर कदम मोड़, बीएसबी आंबेडकर सेंट्रल स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल व संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा जीरादेई प्रखंड के मिनी प्लेनेट किड्स स्कूल हसुआ, क्वालिटी कॉन्वेंट स्कूल विजयीपुर व आरडी पब्लिक स्कूल जामापुर शामिल है. बोले अधिकारी जांच के दौरान छात्रों के प्रोग्रेशन अपडेट मामले में 36 विद्यालयों की लापरवाही सामने आयी है. ऐसे सभी विद्यालयों से शोकॉज किया जा रहा है. जय कुमार, डीपीओ, एसएसए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन