24 हजार ने नहीं कराया है राशन कार्ड का इ-केवाइसी

Updated at : 08 Mar 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
24 हजार ने नहीं कराया है राशन कार्ड का इ-केवाइसी

प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के 23 हजार 905 राशनकार्ड धारियों ने अगर 31 मार्च तक इ केवाईसी नहीं कराया तो उनका नाम राशनकार्ड से हटा दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें प्रति माह मिलने वाले राशन से वंचित होना पड़ेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मैरवा. प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के 23 हजार 905 राशनकार्ड धारियों ने अगर 31 मार्च तक इ केवाईसी नहीं कराया तो उनका नाम राशनकार्ड से हटा दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें प्रति माह मिलने वाले राशन से वंचित होना पड़ेगा. प्रखंड के आठ पंचायत और एक नगर पंचायत में कुल राशन कार्ड धारियों की संख्या 87 हजार 981 है. जिसमें 64 हजार 076 लाभुकों ने अपना इ केवाईसी करा लिया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्डधारियों के सभी सदस्य को इ केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. देश के किसी भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर इ-पॉस यंत्र के माध्यम से निःशुक्ल आधार सीडिंग करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त वर्तमान में फेसियल ई केवाईसी की सुविधा भी आरंभ कर दिया गया है. जिसके द्वारा कोई भी लाभुक अपने मोबाइल फोन से किसी भी स्थान से मेरा इ -केवाईसी एप के माध्यम से अपना इ केवाईसी कर सकते है. प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी शहाना खातून ने सभी डीलरों को निर्देश दिया है कि खाद्यान्न वितरण के दौरान इ-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों को पहले ई-केवाईसी करवाने के बाद ही खाद्यान्न का वितरण करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन