76 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 24 लाख मतदाता

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Nov 2025 9:32 PM

विज्ञापन

जिले के आठ विधानसभा सीटों के लिये गुरुवार को मतदान होना है. पहले चरण में होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया.गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जायेंगे.गुरुवार को जिले आठ विधानसभा में चुनाव लड़ रहे 76 प्रत्याशियों के लिए जिले 24.50 लाख वोटर मतदान करेंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिले के आठ विधानसभा सीटों के लिये गुरुवार को मतदान होना है. पहले चरण में होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया.गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जायेंगे. गुरुवार को जिले आठ विधानसभा में चुनाव लड़ रहे 76 प्रत्याशियों के लिए जिले 24.50 लाख वोटर मतदान करेंगे. इसके लिये जिले में कुल 2908 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. एक ओर चुनाव संपन्न कराने के लिये डिस्पैच सेंटर पर मतदानकर्मी पहुंचकर जहां अपनी ड्यूटी निभाने के लिये तैयार हैं, वही दूसरी ओर प्रचार समाप्त होने के साथ ही वोटरों की गोलबंदी शुरू हो गयी है. प्रत्याशी एक- एक वोट को मैनेज करने में लगे है. पार्टी की तरफ से भी कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत लगा दी है. प्रत्याशी और कार्यकर्ता दरवाजे -दरवाजे मतदाताओं से अंतिम संपर्क बनाने में जुटे हुए है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने रोड शो कर जीताने की अपील की है. आकर्षक सजावट के साथ पिंक बूथ हैं तैयार : विधानसभा चुनाव में जिले में का लिंगानुपाल 884 है.मौजूदा समय में जिले में पुरूष मतदाताओं की संख्या 13 लाख 555 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 50 हजार 66 है. छह नवंबर को होने वाले मतदान में महिला मतदाताओं के लिए आकर्षक सजावट के साथ पिंक बूथ तैयार किया गया हैं. जहां प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन पिंक व तीन आदर्श यानी आठों विधानसभा में 24 पिंक व 24 आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया हैं. जहां विशेष सुविधाएं होंगी. जहां चुनाव से संबंधित समस्याओं का समाधान तो किया हीं जाएगा. साथ हीं इन बूथों पर महिलाओं की निजी जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा. पिंक बूथों पर मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा बल के जवान महिलाएं हीं होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन