सीआरपीएफ जवान के बंद मकान से 18 लाख की चोरी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 14 Sep 2025 8:35 PM

विज्ञापन

महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर नयी बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने बंद मकान से करीब अठारह लाख से अधिक का सामान चोरी कर ली. चोरी की जानकारी घर मालिक को होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. पीड़ित मकान मालिक प्रमिला देवी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर नयी बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने बंद मकान से करीब अठारह लाख से अधिक का सामान चोरी कर ली. चोरी की जानकारी घर मालिक को होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. पीड़ित मकान मालिक प्रमिला देवी है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि दिनांक 9 सितंबर को मैं अपने कुछ आवश्यक कार्य से बाहर गई थी. इसी बीच दिनांक 12/13 सितंबर की रात्रि में चोरों द्वारा मेरे मकान के भूतल के पूरब के खिड़की का ग्रिल काटकर मेरे मकान के प्रथम तल के मेन गेट एवं बेडरूम उत्तर पश्चिम कोने के गेट का ताला तोड़कर चोरी की गई है. उसमें रखे गोदरेज का ताला तोड़कर लगभग सतरह-अठारह लाख रूपये का सोने-चांदी का गहना चोरी कर लिया गया है. जिसमें गले का सोने का हार, सोने का कान का झुमका एक जोड़, सोने का गले का चैन दो पीस, सोने का कंगन एक जोड़ा, सोने की अंगूठी 7 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का नाक का नथिया, सोने का लार्केट एक पीस सहित अन्य सोने का सामान है. इस बात की सूचना मेरी एक पड़ोसी द्वारा मोबाइल से दी गई. जो कि घर की देख भाल के लिए रात्रि में सोती थी. परन्तु उस दिन उनके बच्चे की तबीयत खराब थी. इस लिए वे मेरे मकान में सोने नहीं आई थी. इसी का फायदा उठा कर चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है. मेरे पति सीआरपीएफ में नौकरी करते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन