बाइक से 162 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Oct 2025 7:44 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर पुल से एक बाइक से शराब बरामद की है. शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर पुल होते हुए एक बाइक में शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना पर उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक अमित कुमार ने जांच शुरू की

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान : उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर पुल से एक बाइक से शराब बरामद की है. शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर पुल होते हुए एक बाइक में शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना पर उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक अमित कुमार ने जांच शुरू की. जांच के दौरान मैदनिया नहर पुल के पास एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बाइक लेकर भागने लगा. पुलिस बल की मदद से पकड़े का प्रयास किया गया. चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. जांच के दौरान बाइक से 162 लीटर देशी शराब बरामद की गई. बाइक को जब्त कर लिया गया. बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी. मारपीट के नामजद आरोपी गिरफ्तार, जेल बड़हरिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात में थाना क्षेत्र के प्रक्रिया में छापेमारी कर मारपीट के नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.विदित हो कि एसआइ नेसार अहमद खान ने पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के प्रक्रिया गांव में छापेमारी कर रमेश यादव के पुत्र व मारपीट के नामजद आरोपी गोलू कुमार उर्फ विशाल कुमार को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने मंगलवार को मारपीट के नामजद आरोपी को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन