करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम
Updated at : 19 Feb 2020 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

दरौली : थाना क्षेत्र के बेलसुई गावं में सोमवार की देर शाम में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक राकेश ठाकुर पुत्र रंजन ठाकुर बताया जा रहा है. युवक अपने घर पर था, इसी दरम्यान स्वीच दबाने के क्रम में करेंट की चपेट में आ गया. आनन-फानन में परिजन उसे […]
विज्ञापन
दरौली : थाना क्षेत्र के बेलसुई गावं में सोमवार की देर शाम में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक राकेश ठाकुर पुत्र रंजन ठाकुर बताया जा रहा है. युवक अपने घर पर था, इसी दरम्यान स्वीच दबाने के क्रम में करेंट की चपेट में आ गया. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे.
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सत्यदेव राम ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. विधायक ने सरकार से मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की मुआवजा की मांग की. इधर पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक घायल : भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के बड़कागांव मौजे के किसान श्रीराम सिंह चंवर में गेहूं का पटवन करने गए थे. बिजली के टूटे तार के संपर्क में आ गये. घायल अवस्था में इलाज हेतु परिजन सीवान लेकर गये.स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का ग्यारह हजार का तार टूट कर खेत में गिरा था. जिसके चपेट में आने से वे घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




